Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद थाना परिसर में बनेगा 6 मंजिला भवन, एक ही छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाने

धनबाद पुलिस प्रशासन अपने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. धनबाद थाना परिसर में प्रस्तावित जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) भवन निर्माण परियोजना के लिए जमीन का चिह्नीकरण किया गया.
 

Dhanbad: धनबाद पुलिस प्रशासन अपने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. धनबाद थाना परिसर में प्रस्तावित जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) भवन निर्माण परियोजना के लिए जमीन का चिह्नीकरण किया गया. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

 

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन का निर्माण कराया जाएगा. परियोजना को करीब डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

 


उन्होंने बताया कि नए भवन में महिला थाना, ट्रैफिक थाना समेत कुल पांच थानों का संचालन एक ही परिसर से किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक सुगम और प्रभावी बनेगी. इसके अलावा थाना परिसर के सामने एक आकर्षक पार्क का भी निर्माण कराया जा रहा है जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध होगी.

 


एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही