Hazaribagh News: जिले में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग बाईपास से पुराने एनएच संरेखण तक कुल 9.284 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं फोरलेन पुनर्निर्माण का कार्य प्रस्तावित है. यह कार्य रोड कंस्ट्रक्शन विभाग के अंतर्गत CRIF योजना से कराया जा रहा है.
परियोजना के तहत सड़क को दोनों ओर 8-8 मीटर चौड़ा किया जाएगा. सड़क के बीच में न्यू जर्सी क्रैश बैरियर लगाया जाएगा. सड़क के दोनों ओर RCC ड्रेन एवं यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
क्षितिज अस्पताल के समीप कोनार नदी पर उच्चस्तरीय पुल तथा 21 नए कल्भर्ट का निर्माण भी परियोजना में शामिल है. सड़क के बीच मेडियन पर स्ट्रीट लाइट तथा 02 हाई मास्ट लाइट लगाने का भी प्रावधान है.
यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के समीप रोटरी का निर्माण तथा 55 मेजर/माइनर जंक्शन के सुधार का कार्य भी किया जाएगा.
इन सड़क मार्गों पर होगा कार्य
भारतमाला चौक, आर्यानगर, कारगिल, हुडहुडू पथ जंक्शन, चानो मोड़ एवं अग्निशमन ऑफिस,संत कोलंबस कॉलेज मोड़ जंक्शन, कार्मेल चौक, फॉरेस्ट ऑफिस चौक, नया बस स्टैंड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सरकारी बस स्टैंड चौक, बिरसा चौक, जैन पेट्रोल पंप चौक/कचहरी चौक, डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक, डीवीसी चौक, महाराणा प्रताप चौक, वीसी आवास चौक, समाहरणालय चौक, V.B.U. चौक / JPA चौक, सिंदूर चौक, नगवां वाई जंक्शन चौक, एक अन्य सभी कनेक्टिंग रोड जंक्शन शामिल है.
फिलहाल परियोजना के तहत विद्युत पोल की शिफ्टिंग तथा वृक्षों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई के लिए प्राक्कलन एवं गणना का कार्य किया जा रहा है. बारिश को देखते हुए वर्तमान में मुख्य निर्माण कार्य स्थगित है. मौसम अनुकूल होने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा.
यह परियोजना हजारीबाग में बेहतर सड़क संपर्क, सुगम यातायात, जल निकासी और सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

