Search

 
 
 

कॉमेडी, कंट्रोवर्सी  व तंज का तड़का, समय रैना का 'स्‍ट‍िल अलाइव' इंटरनेट पर छाया

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने करीब एक साल बाद अपने नए स्टैंड-अप शो 'स्‍ट‍िल अलाइव' के साथ दमदार वापसी की. जिसके रिलीज होते ही महज 16 घंटों में 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है
 

Lagatar desk  : स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने करीब एक साल बाद अपने नए स्टैंड-अप शो 'स्‍ट‍िल अलाइव' के साथ दमदार वापसी की. जिसके रिलीज होते ही महज 16 घंटों में 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है

 

इस 1 घंटे 21 मिनट लंबे शो में समय रैना ने न सिर्फ अपने पिछले विवादों पर खुलकर बात की, बल्कि अपने आलोचकों पर भी तीखे निशाना साधा. साथ ही उन्होंने अपने चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का भी ऐलान किया, जिससे उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

 


 विवादों पर खुलकर बोले समय रैना

2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड को लेकर बड़ा विवाद हुआ था, जिसमें यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की एक आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण FIR तक दर्ज हो गई थी. इस पूरे मामले को याद करते हुए समय रैना ने इसे क्रॉस फायर बताया और कहा कि वे भी इस विवाद में बुरी तरह फंस गए थे.उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि रणवीर ने वही विवादित सवाल एक बार नहीं बल्कि 8 बार पूछा था, लेकिन एडिट में उन्होंने ज्यादातर हिस्सा हटा दिया था.

 


आलोचकों पर तंज

अपने स्पेशल में समय रैना ने कई सेलेब्रिटीज पर भी कटाक्ष किया, जिनमें मुकेश खन्ना को लेकर उन्होंने ‘शक्तिमान’ का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चों पर कंटेंट के प्रभाव की बात करने वाले खुद विवादों से अछूते नहीं रहे.

 


डार्क कॉमेडी का बचाव

समय रैना ने अपने डार्क और बोल्ड कॉमेडी स्टाइल का बचाव करते हुए कहा कि क्लीन इमेज बनाकर रहना उनके स्वभाव में नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर हर किसी का एक अलग असली रूप होता है, जिसे छिपाना उन्हें बनावटी लगता है.

 

इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 का ऐलान

स्पेशल के अंत में समय रैना ने अपने शो के नए सीजन का ऐलान करते हुए साफ कहा कि शो मैं जरूर वापस लाऊंगा, क्योंकि मुझे वो करना पसंद है.उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगला सीजन और ज्यादा वाइल्ड और अनफिल्टर्ड हो सकता है.

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही