Search

 
 
 

Jamtara News : मवेशी तस्करी कर रही बोलेरो पलटी, दो की मौत, तीन मवेशियों ने भी दम तोड़ा

Jamtara News : हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
 
थाना

Jamtara News :  करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग पर शहरजोरी के समीप गुरुवार अहले सुबह मवेशी लदी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन की भी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मृतकों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव निवासी अशरफ अंसारी (35) और रफीक अंसारी (40) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो की सीटें खोलकर उसके अंदर पांच मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा था. शहरजोरी के पास अचानक बोलेरो अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

हादसे में वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन की भी मौत हो गई, जबकि दो मवेशियों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया.

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वाहन में मवेशियों को किस तरह लादा गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है. 

 

हालांकि प्रथम दृश्य में पता चला है कि यह सब बिंदापाथर थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी का ला रहा था. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह गाड़ी प्रत्येक दिन शाम और अहले सुबह इधर से गुजरते थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही