Lagatar Desk: पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया, जिससे 9 मजदूरों की मौत हो गई. घटना पंजाब के संगरूर में लहरागागा-जाखल रोड पर घटनी. हादसे के समय सड़क पर करीब 23 महिला एवं पुरुष मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान कार ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई मजदूर सड़क किनारे काम कर रहे थे. इसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल थीं. इस दौरान सामने से आई एक बेकाबू कार ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. लेहरागागा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह के मुताबिक इस दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई है.
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब के लहरागागा-जाखल रोड पर हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा है कि लेहरा में हुई उस दुखद घटना से गहरा दुख पहुंचा है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के 8 मजदूरों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए. यह दिल तोड़ने वाली घटना है. ये सबसे गरीब मजदूर हैं जो अपनी आजीविका चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे.

