Search

 
 
 

यूपी व JSSC में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को JPSC परीक्षा का जिम्मा, शिकायत दर्ज

जेपीएससी की परीक्षाओं के संचालन को लेकर नया विवाद सामने आया है. परीक्षा आयोजित कराने वाली टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग कंपनी के निदेशक एसपी सिंह और मैनेजर मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है.
 

Sanjeet Yadav 

Ranchi : जेपीएससी की परीक्षाओं के संचालन को लेकर नया विवाद सामने आया है. परीक्षा आयोजित कराने वाली टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग कंपनी के निदेशक एसपी सिंह और मैनेजर मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत नगड़ी, रांची के सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर शर्मा द्वारा की गई है.

 

क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में दर्ज शिकायत में टीएसआर एजेंसी पर परीक्षा में हेरफेर, धांधली और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह कंपनी उत्तर प्रदेश में परीक्षा आयोजन में गड़बड़ी के मामले में ब्लैकलिस्टेड रह चुकी है और जेएसएससी में भी ब्लैकलिस्ट होने के बावजूद जेपीएससी की कई परीक्षाओं का संचालन कर रही है.

 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एफआरओ और एसीएफ जैसी परीक्षाओं का संचालन कर रहे कंपनी के मैनेजर मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी स्वयं इन परीक्षाओं के पीटी में उत्तीर्ण रहे हैं. साथ ही आरोप है कि वह इससे पहले शिक्षक नियुक्ति और सीजीएल परीक्षा में भी सफल रहे हैं. कंपनी के निदेशक सत्यपाल सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

 

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर शिव शंकर शर्मा ने पहले नगड़ी थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई.

 

शिकायतकर्ता ने रांची एसएसपी, डीजीपी, गृह सचिव के साथ-साथ ईडी और सीबीआई को भी आवेदन भेजकर टीएसआर कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है और मामले से जुड़े कई सबूत उपलब्ध कराने की बात कही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही