Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिरमटोली रैम्प के पास जुड़ेंगे कनेक्टिंग फ्लाईओवर, रैम्प की समस्या होगी खत्म

Ranchi: जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि सिरमटोली सरना स्थल के पास बने रैम्प के पास कनेक्टिंग फ्लाईओवर से जोड़कर रैम्प विवाद को दूर किया जायेगा. बुधवार को सरकुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर ये जानकारी दी गई. इस दौरान आशा लकड़ा ने बताया कि झारखंड में जमीन से संबंधित विवाद काफी गहरा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि सिरमटोली सरना स्थल के पास बने रैम्प के पास कनेक्टिंग फ्लाईओवर से जोड़कर रैम्प विवाद को दूर किया जायेगा. बुधवार को सरकुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर ये जानकारी दी गई. इस दौरान आशा लकड़ा ने बताया कि झारखंड में जमीन से संबंधित विवाद काफी गहरा है. जनजाति आयोग के पास सबसे अधिक जमीन विवाद,पंजी टू से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं. इसके अलावा कल्याण विभाग से जुड़े, स्वास्थ्य से संबंधित मामले समेत 66 मामले की सुनवाई की गयी.

 

लगातार हो रहा है आदिवासियों से जुड़ी समस्याओं का निबटारा


डॉ आशा लकड़ा ने बताया कि जनजातिय आयोग की कोर्ट में आदिवासियों की समस्याएं लगातार सुनी जा रही हैं. इसे लेकर कई मामलों पर सुनवाई हो रही है. दस जिलों में करीब 66 मामलों का निबटारा किया जा चुका है. जनजाति आयोग आदिवासी समुदाय को न्याय दिलाने पर कार्य करते हैं. जो मामले गंभीर होते हैं, इसके लिए राज्य के उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाती है और समस्यों को डीजीपी,डीसी को अवगत करा दी जाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही