Search

 
 
 

कुड़मी समुदाय को दिशाहीन करने की साजिश: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कुड़मी समुदाय को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि समाज को दिशाहीन करने की साजिश लगातार जारी है, जिसे पहचानने और एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है.
 

Ranchi/Mayurbhanj: सुदेश महतो ने कुड़मी समुदाय को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि समाज को दिशाहीन करने की साजिश लगातार जारी है, जिसे पहचानने और एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है.

 

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के जशीपुर में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित स्वाभिमान समावेश में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, डटे रहे.

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी वाले कुड़मी समुदाय को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बांट दिया गया है. इसके कारण समाज की एकजुटता प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि अब समाज में जागरूकता बढ़ रही है और लोग इस साजिश को समझने लगे हैं.

 

सुदेश महतो ने ओडिशा से अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान आजसू के नेतृत्व में ओडिशा के आदिवासी और मूलवासी समुदायों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने ओडिशा के कुड़मी समाज की एकजुटता और संस्कृति के प्रति समर्पण की सराहना की.

 

वहीं, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सामाजिक उत्थान के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि समाज को अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान के प्रति जागरूक होना होगा. कार्यक्रम में आजसू महासचिव हरेलाल महतो, कुड़मी सेना के अध्यक्ष दिव्या सिंह महतो सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही