Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के मुद्दे पर विधायकों से मिला प्रतिनिधिमंडल

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के स्मार्ट सिटी स्थित विधायक आवास में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के स्मार्ट सिटी स्थित विधायक आवास में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की.

 

प्रतिनिधिमंडल ने कांके विधायक सुरेश बैठा से मिलकर सदन में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मुद्दे को उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

 

इसके बाद डुमरी विधायक जयराम महतो से भी मुलाकात कर थैलेसीमिया और रक्तदान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. विधायक जयराम महतो ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि वह झारखंड विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे.

 

प्रतिनिधिमंडल में लहू बोलेगा और थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान, संयोजक संजय टोप्पो, देवकी देवी, सुजाता कुमारी, ब्रजेश महतो, झारखंड कुड़मी संस्कृति कल्याण समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो, समाजसेवी असफर खान, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, तथा पीड़ित परिजनों में सुषमा देवी, लीला कुमारी और अल्पना कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही