Search

 
 
 

Ramgarh News: सीएम से नेमरा में मिला GEL चर्च का प्रतिनिधिमंडल, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ramgarh News: जीईएल चर्च के पादरियों ने नेमरा में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की. प्रतिनिधिमंडल ने सीएम की माता के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की.
 
सीएम से मिलते चर्च के पादरी

Ramgarh News: जीईएल चर्च के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन से नेमरा में मुलाकात की और उनकी दिवंगत माता को श्रद्धाजंली अर्पित की. इस मौके पर चर्च के डिप्टी मॉडरेटर बिशप मुआरेल बिलुंग जनरल सेक्रेटरी, ईश्वर दत्त कंनडूलना, गोसनर थियोलीजीकल कॉलेज के प्रिंसिपल अभय सुमित केरकेटा आदिनिवास के स्टेट हेड सजित टोपो, पादरी निरल बागे, उतम गुड़िया, साईमन तिरकी व अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की. प्रतिनिधिमंडल ने सीएम की दिवंगत माता के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की. साथ ही, मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से विनती की. इस दौरान जीईएल चर्च के प्रतिनिधियों ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. इस दुःख की घड़ी में पूरे जीईएल चर्च कलिसिया परिवार शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही