Search

 
 
 

राज्यपाल से मिला तेली समाज का प्रतिनिधिमंडल

तेलघानी बोर्ड गठन की मांग को लेकर तेली समाज के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. जिला अध्यक्ष कुमार रौशन साहू के नेतृत्व में झारखंड तेल घानी विकास बोर्ड के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : तेलघानी बोर्ड गठन की मांग को लेकर तेली समाज के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. जिला अध्यक्ष कुमार रौशन साहू के नेतृत्व में झारखंड तेल घानी विकास बोर्ड के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

 

प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य में करीब 50 लाख तेली समाज की आबादी है, फिर भी सरकार में कोई मंत्री या बोर्ड सदस्य नहीं है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार में तेलघानी बोर्ड से किसानों और उद्यमियों को लाभ मिल रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही