Ranchi News: जेटेट अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग लेकर आज घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन से मुलाकात की. इस मौके पर विद्यार्थियों के अलावा जेटेट प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार, तपन कुमार महतो, सुष्मिता मुर्मू, राम मोदी, लोकेश सोरेन, शिल्पी कुमारी और संगीता सिंह मौजूद रही. इस मौके पर चंदन कुमार ने बताया कि 1 नवंबर को परीक्षा हुआ था. जिसमें 5 लाख 65 हजार 900 छात्रों ने आवेदन दिया था. वहीं 4 लाख 85 हजार 243 छात्र परीक्षा में बैठे थे. 986 केंद्रों पर परीक्षा हुआ था. चंदन कुमार ने बताया कि घाटशिला में विधायक की एक सभा के दौरान ही छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सोमेश सोरेन से मुलाकात की.
छात्रों ने बताया कि JTET-2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों के विभिन्न त्रुटियां पाई गई. जिसमें OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) अंकित नहीं होने के अलावा एडमिट कार्ड में भी त्रुटियां पायी गयी. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया गया.
इसे भी पढ़ें-
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से आग्रह किया कि वे इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आवश्यक हस्तक्षेप करने की पहल करें, ताकि परीक्षा में हुई तकनीकी एवं त्रुटियों के कारण किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य प्रभावित न हो. इसपर विधायक सोमेश सोरेन ने सकारात्मक पहल की और कहा कि झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों की समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

