Search

 
 
 

Saraikela News: श्मशान के पास चल रही थी शराब की बैठकी, बोतल से दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

Saraikela News: युवक अपने साथियों के साथ सुनसान जंगल में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बोतल से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
 
पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Saraikela News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के जंगल में मंगलवार दोपहर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक के ही साथियों ने बोतल से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. घटना दोपहर करीब तीन बजे की है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बिना देर किए श्मशान भूमि के आसपास के जंगल की घेराबंदी कर दी. इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मौके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों आरोपी भाग नहीं सके.

इसे भी पढ़ें:

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक अपने साथियों के साथ सुनसान जंगल में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बोतल से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

 

हालांकि, हत्या की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही