Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रभात तारा मैदान में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम के लिए विशेष प्रार्थना

राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में बुधवार को दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल-शांति महोत्सव 2026 का शुरुआत हो गया है. महोत्सव में शामिल लोगों में आस्था, उत्साह देखा गया. बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में बुधवार को दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल-शांति महोत्सव 2026 का शुरुआत हो गया है. महोत्सव में शामिल लोगों में आस्था, उत्साह देखा गया. बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. 


इस महोत्सव में हिंदी, पंजाबी और नागपुरी मसीही गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. मैदान में जुटी भीड़ ने इसे आस्था के बड़े संगम में बदल दिया.


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. युसूफ अंकुर नरुला ने झारखंड के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि ईश्वर की बुद्धि, बल और सामर्थ्य से राज्य का नेतृत्व मजबूत होगा और झारखंड विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने लोगों से प्रार्थना में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि आराधना के दौरान कमजोर, निराश और मानसिक बोझ से दबे लोगों को राहत और नई शक्ति मिलेगी.

 


समारोह से पहले डॉ. नरुला का झारखंडी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया. उन्हें पारंपरिक बंडी और मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जतिंद्र मसीह गौरव, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमोन, डिप्टी सीएम स्टीफन मरांडी, सोनिया नरुला, जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की समेत कई गणमान्य मौजूद रहे.


महोत्सव में आइजी अंबर लकड़ा, कई बिशप, सामाजिक प्रतिनिधि और झारखंड सहित दूसरे राज्यों से आए बड़ी संख्या में मसीही शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही