Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : DSPMU में फीस वृद्धि के खिलाफ आदिवासी छात्र संघ का आंदोलन तेज, 7 दिन का अल्टीमेटम

DSPMU में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स की बढ़ी हुई फीस के विरोध में आदिवासी छात्र संघ ने एक बार फिर आंदोलन तेज कर दिया है. संघ के अध्यक्ष अमृत मुंडा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा और फीस नीति में बदलाव को तत्काल वापस लेने की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DSPMU में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स की बढ़ी हुई फीस के विरोध में आदिवासी छात्र संघ ने एक बार फिर आंदोलन तेज कर दिया है. संघ के अध्यक्ष अमृत मुंडा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा और फीस नीति में बदलाव को तत्काल वापस लेने की मांग की.

 

ज्ञापन में संघ ने आरोप लगाया कि कॉमर्स विभाग में पहले B.Com सत्र 2021-24 के लिए प्रति वर्ष 6890 रुपये और M.Com सत्र 2021-23 के लिए 5000 रुपये शुल्क लिया जाता था. लेकिन अब नई नीति के तहत B.Com सत्र 2024-28 में प्रति सेमेस्टर 7970 रुपये के साथ अतिरिक्त 5000 रुपये तथा M.Com सत्र 2024-26 में प्रति सेमेस्टर 9190 रुपये के साथ 6000 रुपये वसूले जा रहे हैं. इससे छात्रों पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ गया है.

 

छात्र संघ का कहना है कि कॉमर्स विभाग में लगभग 2000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनसे सालाना करीब 2 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होती है, बावजूद इसके विभाग में मात्र 10 शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षकों का वेतन 40 से 45 हजार रुपये के बीच बताया गया है.

 

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग में न तो लाइब्रेरी की समुचित व्यवस्था है और न ही प्लेसमेंट की कोई सुविधा उपलब्ध है, ऐसे में छात्रों से भारी शुल्क लेना उचित नहीं है.

 

संघ ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले तीन महीनों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इस दौरान संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष बादल भोक्ता को आंदोलन के दौरान हार्ट अटैक भी आया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह कहे जाने पर कि स्थायी कुलपति नहीं होने के कारण फीस नीति में बदलाव संभव नहीं है, संघ ने असंतोष जताया. अब नव नियुक्त कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने उम्मीद जताई है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

 

आदिवासी छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रति सेमेस्टर फीस वसूली की नीति वापस नहीं ली गई, तो पूरे विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी.

 

साथ ही संघ ने DSPMU के अन्य छात्र संगठनों से भी इस आंदोलन में समर्थन देने की अपील की है. मौके पर संघ के सुनील सोरेन, दया राम, वसीम अंसारी, अभिषेक रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही