Search

 
 
 

सदन में सिर्फ कुर्सियां दिखीं, विपक्ष कहीं नजर नहीं आया: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य के विकास, त्योहारों और सदन की कार्यवाही पर अपनी बात रखी.
 

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य के विकास, त्योहारों और सदन की कार्यवाही पर अपनी बात रखी.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आने वाले त्योहारों ईद और सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील की कि सभी मिलकर खुशी और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं.

 

राज्य के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार वर्ष 2050 के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए ठोस प्लान जरूरी है और सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है.

 

सदन की कार्यवाही को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार सदन में इतनी शांति थी कि सन्नाटा भी फेल हो गया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की ओर सिर्फ कुर्सियां ही बची थीं, जिससे सदन की कार्यवाही के दौरान बहस कम और शांति ज्यादा दिखी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही