Search

लहू बोलेगा के बैनर तले विश्व रक्तदाता दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

 Ranchi :   विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजधानी के सामाजिक संगठन लहू बोलेगा के बैनर तले मेन रोड स्थित होटल केन में परिचर्चा का आयोजन हुआ. परिचर्चा का विषय था रक्तदान की स्थिति, भ्रांतियां एवं झारखंड सरकार. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची SDO उत्कर्ष कुमार थे.  

 

मुख्य अतिथि उत्कर्ष कुमार ने रक्तदान को समाज के प्रति नैतिक दायित्व बताया. उन्होंने संस्था लहू बोलेगा...को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का काम प्रेरणादायक है.  प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा.

 

इस अवसर पर 18-25 वर्ष आयु वर्ग के 6 नियमित युवा रक्तदाता विशेष रूप से सम्मानित किये गये. एसडीओ रांची ने सभी को लहू बोलेगा का मेडल, झारखंडी अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया. सम्मानित रक्तदाताओं में मो सुफ़ियान, मो रियान, मो फैज़ान, मो तौसीफ़, मो मुर्शिद और मो सनम शामिल थे.

 

परिचर्चा के क्रम में  निर्णय लिया गया कि ही जल्द धार्मिक स्थलों पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे और सर्वधर्म एकता शिविर भी लगाये जायेंगे. परिचर्चा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों ने सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का आग्रह किया.

 

संगठन ने 17 जून को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होने की घोषणा की.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक नदीम खान ने की. संचालन इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास ने किया.  विषय प्रवेश मो बब्बर ने कराया. स्वागत भाषण मो फ़हीम और धन्यवाद ज्ञापन साजिद उमर ने किया.

 

डॉ. अनुराधा वत्स ,डॉ असलम परवेज, जयसिंह यादव (जिला शांति समिति), दीपक ओझा, मुफ़्ती अब्दुल्ला अज़हर कासमी, शिक्षिका निग़ार सुलतान, शिक्षक मो. परवेज व अब्दुल रहमान,जावेद खान (अध्यक्ष, मिल्लत पंचायत आज़ाद बस्ती) कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए.  

 

कार्यक्रम में असफ़र खान, अकरम राशिद, इम्तियाज सोनू, असफ़र ज़िया, मो. शादाब, बुलंद अख़्तर और रज़्ज़ाक अंसारी ने सहभागिता की.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//