Search

 
 
 

धनबादः विश्व रक्तदाता दिवस पर डीसी व एडीएम ने किया रक्तदान

डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है.जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया.
 

Dhanbad : धनबाद जिला समाहरणालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. एसएनएमएमसीएच की ओर से आयोजित इस शिविर में डीसी आदित्य रंजन व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने भी रक्तदान किया. डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है.जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया. उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से हम किसी की जान बचाकर उन्हें नया जीवन दे सकते हैं.

डीसी ने कहा कि रक्तदान शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं. हालांकि रक्तदान करने वाले को कोई गंभीर बीमारी, संक्रमण, बुखार या एलर्जी की शिकायत नहीं होनी चाहिए. दो रक्तदान के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर होना चाहिए. शिविर में समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों के पुरुष व महिला कर्मियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कुल 43 यूनिट रक्त संग्रह हुआ.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही