Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिना अनुमति ओवरहेड तार, अंडरग्राउंड फाइबर केबल लगाये तो खैर नहीं, निगम ने एजेंसियों को चेताया

Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  रांची नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति के बिजली और इंटरनेट के तार बेतरतीब तरीके से लगाने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.  नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में टेलीकॉम और बिजली कंपनियों की आज बैठक हुई.

 

बैठक में बेतरतीब तरीके से शहर में लगाये रहे ओवरहेड तार और अंडरग्राउंड फाइबर केबल पर नाराजगी जताई गयी. बैठक में रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, टीसीएस टेलीकॉम समेत कई एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.  

 

बैठक में कहा गया कि इन तारों की वजह से शहर में बिजली कट की समस्या बढ़ती जा रही है. इससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है. यातायात व्यवस्था में संभालने में भी परेशानी हो रही है.  अपर नगर आयुक्त ने सभी एजेंसियों को चेतावनी देते हुए खास दिशा निर्देश जारी किये हैं.

 

फाइबर केवल वहीं लगाये जा सकेंगे,  जहां निगम की अनुमति होगी, चाहे वह ऊपर (ओवरहेड) या नीचे (अंडरग्राउंड) हो.

किसी भी जगह अगर बिना परमिशन के तार लगाये गये हैं, तो एजेंसी को हटाना होगा, वरना नगर निगम खुद हटवाएगा और खर्च की भरपाई संबंधित एजेंसी से की जायेगी.

 

निगम ने यह भी कहा कि किसी भी एजेंसी को अगर केबल या तार बिछाने की जरूरत है, तो वह पहले निगम से लिखित में अनुमति ले  इसके बाद तय समय में ही काम किया जा सकता है.

 

नगर निगम ने साफ किया है कि आगे से कोई भी एजेंसी बिना इजाजत के तार लगायेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही