Search

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर चिपका मिला लेटर

Dhanbad :  धनबाद के किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है. नावाडीह स्थित महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित उनके क्लिनिक में आईसीयू के बाहर धमकी भरा लेटर चिपका मिला है.

 

लेटर में डॉ. मिहिर कुमार को चार तारीख को मारने की बात लिखी है. चेतावनी भी दी है कि इसे हल्के में मत लेना, जितना जीना है जी लो. डॉक्टर को इस तरह जान से मारने की धमकी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

 

क्लिनिक आने पर लेटर पर पड़ी नजर

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी की रात कोई अज्ञात व्यक्ति क्लिनिक में घुसा और आईसीयू के बाहर धमकी भरा लेटर चिपका दिया. सुबह जब  स्टाफ असलम क्लिनिक आया तो नजर उस पर पड़ी. 

 

उसने डॉ. मिहिर को व्हाट्सऐप के जरिये फोटो भेजी. सूचना मिलते ही डॉक्टर क्लिनिक पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. डॉ. मिहिर कुमार ने इस संबंध में धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

 

रंगदारी या आपराधिक दबाव का हो सकता है मामला

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, डॉक्टर ने आशंका जताई है कि यह मामला रंगदारी या आपराधिक दबाव बनाने से जुड़ा हो सकता है.  उन्होंने अपनी और क्लिनिक के स्टाफ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

 

मामले की लिखित शिकायत मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. 

 

इस संबंध में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौसाद आलम ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है. जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

 

नीरज की तरह डॉ. मिहिर को जान से मारने की धमकी

लेटर में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई है. पत्र में लिखा है कि तुम्हारी किस्मत अच्छी थी कि उस दिन ग्रुप में होने की वजह से बच गए, नहीं तो तुमको गोली मार देते.

 

आगे लिखा है कि जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, वैसे ही तुम्हे मारूंगा. इसे हल्के में मत लेना, जितना जीना है जी लो, चार तारीख को मार दूंगा. एसपी या डीएसपी के पास जाओ, तुम्हें मरना पड़ेगा. 

 

लेटर के लास्ट में अंग्रेजी में Kill शब्द भी लिखा हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//