Search

 
 
 

राइज एंड फॉल 2 में तख्ता पलट, बेसमेंट से सीधे पेंटहाउस पहुंची प्रियंका चाहर चौधरी की टीम

Lagatar Desk : बेसमेंट के वर्कर्स प्रियंका चाहर चौधरी की टीम ने साइकिल टास्क में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जशवंत, ऋषभ, मनीष और गौतम ने मिलकर टारगेट से ज्यादा अखबार डिलीवर करके जीत हासिल की. इसके चलते गेम में तख्ता पलट हुआ है.
 
राइज एंड फॉल 2 में तख्ता पलट

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़े उलटफेर और बदलाव देखने को मिले रहे है. हाल ही में शो में डबल एविक्शन हुआ और पवन सिंह की धमाकेदार वापसी हुई. जिसने पेंटहाउस और बेसमेंट का खेल बदल कर रख दिया.  

 

तख्ता पलट और टास्क जीत

बेसमेंट के वर्कर्स प्रियंका चाहर चौधरी की टीम ने साइकिल टास्क में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जशवंत, ऋषभ, मनीष और गौतम ने मिलकर टारगेट से ज्यादा अखबार डिलीवर करके जीत हासिल की. इसके चलते गेम में तख्ता पलट हुआ है.

 

सत्ता में अदला-बदली

इस शानदार जीत की बदौलत बेसमेंट के वर्कर्स ने पेंटहाउस पर राज कर रहे रूलर्स को सत्ता से बेदखल कर दिया. इस तख्तापलट के बाद जो खिलाड़ी अब तक नीचे बेसमेंट की तंगहाली में सजा काट रहे थे, वे सीधे पेंटहाउस के नए रूलर्स बन गए.

 

प्राइज मनी और पोजीशन में बदलाव

प्रियंका चाहर चौधरी की सूझबूझ और इस टास्क की जीत के चलते बेसमेंट के वर्कर्स ने पेंटहाउस और बेसमेंट की प्राइज मनी के बीच के बड़े अंतर को घटाकर महज 75,000 पर ला खड़ा किया

 

पवन सिंह की एंट्री और पावर ट्विस्ट

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शो में एंट्री लेकर गेम को बदल दिए हैं और अल्टीमेट रूलर निहारिका तिवारी के साथ मिलकर एक नया पावर ट्विस्ट खोला है. वहीं पवन सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी को फिल्म ऑफर करने और प्यार-अटैचमेंट पर भी खुलकर बात की.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही