Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू कोर्ट परिसर के बिजली पैनल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) परिसर स्थित मुख्य भवन के बिजली पैनल में आग लग गई. आग लगने की खबर से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) परिसर स्थित मुख्य भवन के बिजली पैनल में आग लग गई. आग लगने की खबर से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

 

मौके पर मौजूद न्यायालय कर्मियों व अन्य लोगों ने फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई.

 

सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया.  प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही