Search

 
 
 

पलामू में दूसरे दिन भी सर्दी का प्रकोप, न्यूनतम तापमान में गिरावट

पलामू समेत झारखंड के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है. जिले में लगातार दूसरे दिन ठंड का असर देखने को मिल रहा है. हाड़ कंपानी वाली ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, राहगीरों और मजदूरों पर पड़ा रहा है. ठंड के कारण सुबह देर तक और रात में जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. शीतलहर और ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
 

Palamu :  पलामू समेत झारखंड के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है. जिले में लगातार दूसरे दिन ठंड का असर देखने को मिल रहा है. हाड़ कंपानी वाली ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, राहगीरों और मजदूरों पर पड़ा रहा है. ठंड के कारण सुबह देर तक और रात में जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. शीतलहर और ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. 

 

घने कुहासे और शीतलहर के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. सोमवार को भी दिन भर कुहासा छाया रहा, जिससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई. दोपहर के कुछ समय सूर्य दिखा. लेकिन ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी पलामू में पूरे दिन कुहासा रहने और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, इस सर्दी के मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान 30 दिसंबर को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.इस दिन न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई. हालांकि इसके बाद  तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लेकिन सोमवार से मौसम ने अचानक करवट ले ली. सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. जबकि न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की कमी दर्ज की गई.  सोमवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

ठंड के मद्देनजर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 8 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया,  जिससे स्कूली बच्चों को राहत मिली. विभाग के निर्देश के अनुसार, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि इस दौरान सरकारी विद्यालयों के शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्य करेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही