Search

 
 
 

पलामू रेंज को मिला नया नेतृत्व, DIG किशोर कौशल ने संभाली कमान

पलामू रेंज को नया नेतृत्व मिल गया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने आज मंगलवार को औपचारिक रूप से पलामू के DIG के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.
 

Palamu :   पलामू रेंज को नया नेतृत्व मिल गया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने आज मंगलवार को औपचारिक रूप से पलामू के DIG के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

 

बताते चलें कि बीते कुछ महीनों से DIG का पद खाली चल रहा था. पूर्व DIG नौशाद आलम के तबादले के बाद कौशल किशोर को पलामू रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है.

 

नवपदस्थापित डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को टीमवर्क और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही