Search

 
 
 

रांची के नामकुम में मां होटल से सोने की अंगूठी चोरी

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु चौक स्थित मां होटल से एक ग्राहक की कीमती सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है.
 

Ranchi : रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु चौक स्थित मां होटल से एक ग्राहक की कीमती सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है.

 

विकास नगर, हेसाग निवासी कुमार गौरव ने खरसीदाग ओपी थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने होटल संचालक और उसके परिवार पर अंगूठी चुराने का आरोप लगाया है. 

 

कुमार गौरव ने आवेदन में बताया कि वह तीन जनवरी 2026 को रात करीब 7:15 से 8:00 बजे के बीच मां होटल में खाना खाने गए थे. खाना खाने के बाद हाथ धोते और नैपकिन से पोंछते समय उनकी तर्जनी उंगली से लगभग 30 ग्राम की पुखराज जड़ी सोने की अंगूठी वहीं गिर गई.

 

घर पहुंचने पर जब उन्हें अंगूठी गायब होने का ध्यान आया, तो वे तुरंत खोजबीन के लिए वापस होटल पहुंचे, लेकिन तब तक होटल बंद हो चुका था. अगले दिन सुबह जब कुमार गौरव होटल गए, तो संचालक राजकुमार महतो ने अंगूठी मिलने की बात से इनकार कर दिया.

 

इसके बाद, शिकायतकर्ता ने जब होटल के सीसीटीवी फुटेज का जांच किया, तो उसमें स्पष्ट दिखा कि अंगूठी उनके हाथ पोंछते समय गिरी थी. फुटेज में यह भी नजर आया कि होटल संचालक राजकुमार महतो, उनकी पत्नी और उनकी सास की नजर गिरी हुई अंगूठी पर पड़ी और वे आपस में बात कर रहे थे.

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, फुटेज में स्पष्ट है कि कुछ देर बाद राजकुमार महतो ने जानबूझकर पैर से घसीटकर अंगूठी को कैमरे की रेंज से दूर ले जाकर उठा लिया, ताकि यह रिकॉर्ड न हो. कुमार गौरव ने अपने आवेदन के साथ होटल का डीवीआर भी पुलिस को सौंप दिया है, जिसमें यह पूरी घटना रिकॉर्ड है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही