Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कहा- मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

  • पत्रकारों कभी खुद को छोटा नहीं समझें, लेकिन अहंकार से दूर रहना चाहिए

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित "राजनीति और मीडिया संवाद" कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मीडिया की भूमिका को बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा कि मीडिया और राजनीति एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के बीच संतुलन से ही लोकतंत्र मजबूत होती है.

 

सत्ता और जनता के बीच सेतु का काम करती है मीडिया

हिमाचल के राज्यपाल ने कहा कि मीडिया सत्ता और जनता के बीच सेतु का काम करती है निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता से शासन में पारदर्शिता आती है. पत्रकारों को कभी खुद को छोटा नहीं समझना चाहिए, लेकिन अहंकार से दूर रहना चाहिए. मीडिया को अपनी ताकत का एहसास होना चाहिए. 

 

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

पदमश्री बलबीर दत्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है. कार्यक्रम में राजनीति और मीडिया की बदलती भूमिका, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर पर भी चर्चा हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही