Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से राजद झारखंड युवा प्रकोष्ठ की ‘युवा संवाद चौपाल यात्रा’ का शुभारंभ

Ranchi : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजद झारखंड युवा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेशव्यापी “युवा संवाद चौपाल यात्रा” का शुभारंभ राजधानी रांची से किया गया. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं समाजवादी नेता शरद यादव जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

 

प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव के नेतृत्व में शुरू की गई यह यात्रा झारखंड के युवाओं की आवाज को संगठित करने और उनके अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष का मंच बनेगी.

 

यात्रा के तहत राजद युवा प्रकोष्ठ की टीम राज्य के प्रत्येक जिले में जाकर चौपाल लगाएगी और युवाओं से सीधा संवाद करेगी. युवाओं की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए मांग-पत्र सौंपा जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा.

 

प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दे केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को जनहित और युवा मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे जमीनी स्तर पर प्रभावी संघर्ष कर सकें.

 

युवा संवाद चौपाल यात्रा के प्रमुख मुद्दे

* बेरोजगारी और रोजगार सृजन

* प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, देरी और अनियमितता

* शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

* स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता

* कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं स्टार्टअप सहयोग

* नशाखोरी, अपराध और सामाजिक असुरक्षा

* युवाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व निर्माण

* SIR प्रक्रिया में कैंप लगाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करना

* जिला-प्रखंड-पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार

* पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन

* बेरोजगारी पर रोजगार संकल्प रैली

* झारखंडी युवाओं के पलायन पर रोक की मांग
* सोशल मीडिया वॉर रूम का गठन

* छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सुधार संघर्ष

* अग्निवीर नियुक्ति हेतु जिला मुख्यालयों में कैंप लगाने की मांग

* खनन क्षेत्रों में युवा सुरक्षा एवं स्थानीय रोजगार

* सामाजिक न्याय एवं संविधान बचाओ यात्रा

* नगर निकाय चुनावों में अधिक सहभागिता

* आउटसोर्सिंग कंपनियों पर रोक और स्थानीय रोजगार की मांग

* मॉब लिंचिंग विरोधी प्रस्ताव को अविलंब पारित करने की मांग

 

राजद युवा प्रकोष्ठ का मानना है कि युवा ही झारखंड का वर्तमान और भविष्य हैं, और जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा. इसी संकल्प के साथ यह यात्रा शुरू की गई है “हम लड़ेंगे, युवाओं का हक दिलाने तक.”

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही