Search

 
 
 

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा, अब अपने मंत्रियों को झूठ बोलने में लगाई हैः केशव

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा अब अपने केंद्रीय मंत्रियों को झूठ बोलने में लगाई है.
 

Ranchi : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा अब अपने केंद्रीय मंत्रियों को झूठ बोलने में लगाई है. भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर बीजेपी के राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है. 

 

भाजपा फिर से एक बार मनरेगा पर झूठ फैला रही

यह वहीं भाजपा है जो तीन कृषि काले कानून का भी फायदा घूम-घूमकर बता रही थी. जातीय जनगणना नहीं कराने का कारण बता रही थी. अब वहीं भाजपा फिर से एक बार मनरेगा पर झूठ फैला रही है.

 

बायोमेट्रिक्स को पारदर्शिता के बजाय बहिष्करण का हथियार बनाया जा रहा है जिससे गरीब और कम पढे लिखे मजदूर रोजगार से वंचित रह जाएंगे. नया कानून गरीबी उन्मूलन की सबसे सफल और ऐतिहासिक योजना मनरेगा को खत्म करने की एक सोची समझी साजिश है.

 

खट्टर को याद दिलाते हुए बताया कि 2005 में मनरेगा सर्वसम्मति से पारित हुआ था. इसका मसौदा स्थायी समिति को भेजा गया था जिसके तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा नेता कल्याण सिंह ही थे समिति की सिफारिशों को स्वीकार करके ही कानून लागू किया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही