Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची जिला संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची जिला अंतर्गत पार्टी संगठन की एक अहम बैठक कांके रोड स्थित केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास परिसर में आयोजित की गई.
 

Ranchi : सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची जिला अंतर्गत पार्टी संगठन की एक अहम बैठक कांके रोड स्थित केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास परिसर में आयोजित की गई. बैठक में जिला संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई.

Uploaded Image

बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यों की गति बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. संगठन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

 

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया. इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

 

बैठक में रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा सहित जिला और महानगर संयोजक मंडली के सदस्य, सभी प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रांची महानगर के सभी वार्ड समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही