Search

 
 
 

रांची : लोक भवन में रक्तदान शिविर, 406 लोगों ने किया रक्तदान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देशन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर लोक भवन, रांची स्थित बिरसा मंडप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देशन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर लोक भवन, रांची स्थित बिरसा मंडप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 406 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

 

रक्तदान शिविर के उद्घाटन से पूर्व राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने रक्तदान को पुनीत एवं मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं. उन्होंने युवाओं से रक्तदान को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया.

Uploaded Image

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी को सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे.

 

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड शाखा के चेयरमैन विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्वयंसेवक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही