Search

 
 
 

रांची बच्चा लापता मामला: ADG की अध्यक्षता में हुई बैठक, 20 राज्यों के NGO से मांगी गई मदद

धुर्वा के मौसीबाड़ी से लापता हुए दो भाई-बहन की तलाश लगातार जारी है. इसी को लेकर सोमवार को बच्चा अंश कुमार और अंशिका कुमारी की बरामदगी के लिए गठित विशेष टीम की समीक्षा बैठक एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में आयोजित की गई.
 

Ranchi : धुर्वा के मौसीबाड़ी से लापता हुए दो भाई-बहन की तलाश लगातार जारी है. इसी को लेकर सोमवार को बच्चा अंश कुमार और अंशिका कुमारी की बरामदगी के लिए गठित विशेष टीम की समीक्षा बैठक एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में आयोजित की गई. 

 

यह बैठक सीआईडी एडीजी सह रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसएसपी राकेश रंजन के साथ-साथ कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए.

 

बैठक में अबतक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर  परिचर्चा हुई. एडीजी ने विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को कार्य की प्रगति और अनुपालन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

 एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय

बच्चों की खोजबीन और बरामदगी के प्रयास को व्यापक बनाने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई. एसएसपी नेतृत्व में एसपी ग्रामीण, और एसपी यातायात नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया.

 

इस बैठक में एवीए फाउंडेशन के स्टेट को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश मिश्रा, चाईल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट राहुल मेहता, छोटानागपुर सांस्कृतिक संगठन की सच्ची कुमारी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे.

 

रांची पुलिस ने इन संगठनों के साथ पैन इंडिया स्तर पर कुल 20 राज्यों के 439 जिलों में कार्यरत एनजीओ कार्यकर्ताओं और चाईल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट के सहयोग से गुम हुए अंश और अंशिका की खोजबीन के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की.

 

रांची पुलिस ने सभी संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में एनजीओ कार्यकर्ताओं की मदद से इन बच्चों की जल्द बरामदगी में सहायता करने की पुरजोर अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही