Ranchi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अलग-अलग आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 191 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से पढ़ लें.
इसे भी पढ़ें
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
- चीफ लॉ असिस्टेंट : 17 पद
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : 21 पद
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर : 8 पद
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) : 79 पद
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर : 27 पद
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग ): 3 पद
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-III (केमिस्ट एवं मेटलर्जिस्ट) : 36 पद
किस पद के लिए कितनी है आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
- चीफ लॉ असिस्टेंट : 18 से 40 वर्ष
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : 18 से 32 वर्ष
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर : 18 से 33 वर्ष
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) : 18 से 33 वर्ष
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर : 18 से 33 वर्ष
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) : 18 से 35 वर्ष
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-III : 18 से 30 वर्ष
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 नवंबर
- आवेदन की अंतिम तिथि : 4 दिसंबर रात 11:59 बजे तक
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 6 दिसंबर
- आवेदन में सुधार करने का मौका : 7 दिसंबर से 16 दिसंबर
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन खोलें और उसे ध्यान से पढ़ें.
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाएं.
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
रेलवे ने साफ किया है कि उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तारीख तक संबंधित पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. यानी जिन उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट अभी नहीं आया है और वे केवल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जांच जरूर कर लें.
आगे कैसे होगा चयन?
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा. कुछ पदों के लिए ट्रांसलेशन टेस्ट भी लिया जा सकता है. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और भर्ती की अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.CBT परीक्षा, ट्रांसलेशन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों की जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड बाद में जारी करेगा.

