Search

 
 
 

RBI में नौकरी का सुनहरा मौका, JE के पदों पर निकली वैकेंसी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज, 16 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
 

Lagatar desk : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज, 16 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन के साथ-साथ शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 6 मई 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 जून 2026 को किया जाएगा.

 

आयु सीमा


उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (01 अप्रैल 2026 के अनुसार) निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

 

आवेदन शुल्क


सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 है, जबकि एससी/एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए यह  शुल्क 50 रखा गया है.

 

भुगतान का तरीका


उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के जरिए कर सकते हैं.अधिक जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://m.rbi.org.in//home.aspx पर जाकर पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही