Search

 
 
 

स्लोवाक गणराज्य में पढ़ाई का सुनहरा मौका, भारतीय छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप की घोषणा

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की है. सूचना अनुसार स्लोवाक गणराज्य ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भारतीय छात्रों को दो सरकारी स्कॉलरशिप देने की बात की है.
 

New Delhi : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की है. सूचना अनुसार स्लोवाक गणराज्य ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भारतीय छात्रों को दो सरकारी स्कॉलरशिप देने की बात की है. 

 

यह स्कॉलरशिप स्लोवाक गणराज्य की मीडियम-टर्म डेवलपमेंट कोऑपरेशन स्ट्रेटेजी 2025-30 के तहत दी जा रही है. इसके तहत छात्र स्लोवाकिया के उच्च शिक्षण संस्थानों में बैचलर और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे.

 

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन सीधे स्लोवाक सरकार के ऑनलाइन पोर्टल https://www.vladnestipendia.sk/en/ के माध्यम से करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को स्लोवाक सरकार के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

 

शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के चयन या नामांकन में उसकी कोई भूमिका नहीं होगी. अंतिम चयन पूरी तरह से स्लोवाक गणराज्य द्वारा किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही