Search

 
 
 

प्रियंका गांधी ने कहा, असम सीएम हिमंता भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं,डराने धमकाने वाली सरकार को बदल दें

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि असम को आज माफिया और सिंडिकेट चला रहे हैं.  यहां छोटे से छोटा बिजनेस करने के लिए पैसा देना पड़ता है.  सरकार के लोग जनता को धमकाते हैं कि हमारी रैलियों में जाओ, नहीं तो स्कीम से नाम काट दिया जायेगा.  असम की सरकार भय और डर के दम पर चल रही है.
 

Guwahati : असम के सीएम और पीएम  नरेंद्र मोदी केवल अपना स्वार्थ साध रहे हैं. दोनों नेता वही काम करते हैं, जिसमें उनका फायदा होता है.  मोदी और हिमंता जनता को डरा-धमकाकर राज चलाना चाहते हैं, लेकिन हम असम में ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं,जो आपको डराये-धमकाये नहीं और आपके लिए काम करे, आपकी सेवा करे.

 

 

 

कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी असम के नजीरा में आयोजित एक रैली में बोल रही थी. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा सिर्फ भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं.  प्रियंका ने असम की जनता से डबल-गुलामी वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया.

 


प्रियंका गांधी ने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की. कहा कि  भाजपा का डबल-इंजन सरकार का नारा फेल है. उन्होंने भाजपापर असम के लोगों को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए वोटरों से डर  से बाहर निकलने की अपील की.

 


प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि असम को आज माफिया और सिंडिकेट चला रहे हैं.  यहां छोटे से छोटा बिजनेस करने के लिए पैसा देना पड़ता है.  सरकार के लोग जनता को धमकाते हैं कि हमारी रैलियों में जाओ, नहीं तो स्कीम से नाम काट दिया जायेगा.  असम की सरकार भय और डर के दम पर चल रही है.

 


प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी अमेरिका के गुलाम बन गये हैं. उनकी नीतियों की वजह से आज पूरा देश संकट में है. हिमंता बिस्वा सरमा मोदी जी के गुलाम हैं.  

 


प्रियंका गांधी ने वादों की झड़ी लगाते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 50,000 रुपये दिये जायेंगे. 25 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा.  

 


प्रियंका गांधी ने कई अन्य वादे भी किये. उन्होंने कहा,कांग्रेस सरकार चाहती है कि जुबीन गर्ग को इंसाफ मिले. कहा कि हमारी सरकार बनते ही 100 दिनों के अंदर हम उन्हें इंसाफ दिलायेंगे.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही