Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कहा,असम में राजग की हैट्रिक जीत होगी, कांग्रेस तुष्टिकरण करनेवाली पार्टी

इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का भी दौरा किया. पीएम ने वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत कीउन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका परिश्रम और समर्पण असम का गौरव बढ़ाने वाला है.
 
असम की सभा में बोलते प्रधानमंत्री मोदी

Guwahati : प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार को असम के गोगामुख में आयोजित चुनावी जनसभा में  कांग्रेस पर करारा हमला बोला. साथ ही राजग सरकार की हैट्रिक जीत का विश्वास जताया. श्री मोदी ने जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को भाजपा-राजग की जीत का संकेत माना. कहा कि इस बार राज्य में हैट्रिक तय है.

 

 

 प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा,  कांग्रेस लगातार तीसरी बार हारेगी.  पार्टी हार का शतक बनाने की ओर बढ़ रही है.पीएम मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में सर्वानंद सोनोवाल और अब हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम की जनता ने सेवा और सुशासन का (10 वर्षों में) नया दौर देखा है.

 

यह चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है. श्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के चुनाव से पूर्व कांग्रेस की केंद्र सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा (कम्यूनल वायलेंस) कानून बनाने का प्रयास किया था.
 

 

 
पीएम ने कहा कि इसका मकसद अपने पक्के वोटबैंक का तुष्टिकरण(मुस्लिम) करना था. कांग्रेस के विधेयक में बहुसंख्यकों को दंगे के लिए जिम्मेदार माना गया था. जबकि धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित माना गया था. पीएम मोदी ने इस विधेयक को सांप्रदायिक बताते हुए कहा कि इसलिए भाजपा-राजग ने संसद में यह कानून पारित नहीं होने दिया.
 


श्री मोदी ने कहा कि अब 12 साल बाद कांग्रेस असम में भी उसी तरह का कानून बनाने की घोषणा कर रही है. कहा कि मैं यह आरोप लगा नहीं रहा,  बल्कि खुद कांग्रेस के नेता खुलेआम यह बात बोल रहे हैं   कांग्रेस अब सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

 

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और यहां की मूल लोगों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है. लेकिन  हमारी सरकार किसानों, आदिवासियों और जंगल की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जी होने नहीं देगी.   
 


इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का भी दौरा किया. पीएम ने वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत कीउन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका परिश्रम और समर्पण असम का गौरव बढ़ाने वाला है.

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही