Search

 
 
 

स्टार्मर ने कहा, ब्रिटेन ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा, होर्मुज पर 35 देशों की  मीटिंग, ट्रंप अलग-थलग पड़े

स्टार्मर ने बताया कि इस सप्ताह ब्रिटेन की मेजबानी में लगभग 35 देश मीटिंग करने जा रहे हैं. इस मीटिंग में होर्मुज खुलवाने पर मंथन किया जायेगा. ब्रिटिश पीएम के बयान से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अलग-थलग पड़ गये हैं.
 
ब्रिटिश पीएम ने किएर स्टार्मर

London :  ब्रिटिश पीएम ने किएर स्टार्मर ने कहा है कि ब्रिटेन ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा. हालांकि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खुलवाने के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करेगा.

 

स्टार्मर ने बताया कि इस सप्ताह ब्रिटेन की मेजबानी में लगभग 35 देश मीटिंग करने जा रहे हैं. इस मीटिंग में होर्मुज खुलवाने पर मंथन किया जायेगा. ब्रिटिश पीएम के बयान से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अलग-थलग पड़ गये हैं.

 

स्टार्मर के अनुसार ईरान युद्ध से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा. साथ ही ब्रिटिश पीएम ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए उनका देश पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने एक तरह से डोनाल्ड ट्रंप की बातों से असहमत होते हुए कहा कि मेरे देश पर और अन्य देशों पर दबाव है. हो-हल्ला मचा हुआ है. लेकिन मेरे सभी फैसले ब्रिटेन के नागरिकों के हित में होंगे.

 

बात करें कि यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP)  की, तो उसके अनुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार यह जंग अब कुछ देशों तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट का सबब बन गयी है.

 

खाड़ी युद्ध पर नाटो देशों के रवैये से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने नाटो को कागजी शेर करार दिया है.

 

ट्रंप ने कहा कि वह पहले से ही नाटो से ज्यादा प्रभावित नहीं थे. रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी यही मानते हैं. बता दें कि अमेरिका चाहता था कि नाटो देश होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए अपनी वॉरशिप भेजें, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही