Search

 
 
 

ट्रंप ने नाटों देशों से कहा, हिम्मत जुटाओ होर्मुज स्ट्रेट जाओ, रूस ईरान के पक्ष में आया, अमेरिका- इजरायल पर बरसा

ट्रंप ने नाटों देशों को सुझाव दिया कि अमेरिका से तेल खरीदो, हमारे पास बहुत है. दूसरा सुझाव दिया कि हिम्मत जुटा कर होर्मुज स्ट्रेट जाओ और उसे अपने कब्जे में ले लो. आप लोगों को खुद अपने लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका अब  मदद के लिए नहीं आयेगा.
 

 Moscow/Washington : पश्चिम एशिया में जारी जंग दिन प्रतिदिन खतरनाक होती चली जा रही है. आज मंगलवार को अमेरिका मे ईरान के इस्फहान शहर स्थित न्यूक्लियर ठिकाने पर  बंकर-बस्टर बमों से हमला किया.

 

जवाब में ईरान ने  इजरायल के ठिकानों पर भारी बमबारी की.  सात ही ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी सैनिक उनकी जमीन पर आये तो वह वापस नहीं जापायेंगे.  

 

इस बीच यह खबर सुर्खियों में है कि रूसी विदेश मंत्री रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज अमेरिका और इजरायल पर हमलावर होचे हुए कहा कि वे ईरान को नार्मल नहीं देख सकते हैं.

 

साथ ही लावरोव ने यह भी कहा कि अमेरिकी हमला ईरान और उसके पड़ोसी देशों को परमाणु हथियार विकसित करने के लिए उकसाने वाला है  रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार लावारोव ने यह भी कहा कि ईरान और वेनेजुएला में अमेरिका इसलिए सत्ता परिवर्तन चाहता है,  ताकि उन देशों के तेल पर नियंत्रण हासिल कर ले.

 

इधर  डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पश्चिमी देशों पर हल्ला बोला है.  कहा कि ब्रिटेन आदि देशों को  होर्मुज स्ट्रेट बाधित होने के कारण जेट ईंधन नहीं मिल पा रहा है. याद दिलाया कि इन देशों ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में हिस्सा लेने से इनकार किया था.

 

ट्रंप ने नाटों देशों को सुझाव दिया कि अमेरिका से तेल खरीदो, हमारे पास बहुत है. दूसरा सुझाव दिया कि हिम्मत जुटा कर होर्मुज स्ट्रेट जाओ और उसे अपने कब्जे में ले लो. आप लोगों को खुद अपने लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका अब  मदद के लिए नहीं आयेगा.

 

तंज कसा कि तुमलोग भी हमारे लिए नहीं आये. ट्रंप ने फ्रांस पर हमलावर होते हुए कहा कि उसने इस्राइल जा रहे सैन्य सामान से भरे विमान अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने नहीं दिये. अमेरिका इसे याद रखेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही