Search

 
 
 

दहला इस्फहान, न्यूक्लियर ठिकाने पर फिर हमला, अमेरिका ने 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बम बरसाये

The Wall Street Journal  की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी वायु सेना ने इस्फहान में मौजूद न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया. जान लें कि  बंकर-बस्टर बम जमीन के अंदर बने ठिकानों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं.
 

Washington : पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच आज मंगलवार को एक बार फिर ईरान का इस्फहान शहर बंकर-बस्टर बमों के हमले से दहल गया.

 

The Wall Street Journal  की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी वायु सेना ने इस्फहान में मौजूद न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया. जान लें कि  बंकर-बस्टर बम जमीन के अंदर बने ठिकानों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं.

 

एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार अमेरिकी सेना ने इस्फहान के गोला-बारूद भंडार पर लगभग 2,000 पाउंड (907 किलोग्राम) वजन वाले बंकर-बस्टर बम बरसाये.

 

अधिकारी के अनुसार बड़ी संख्या में पेनिट्रेटर म्यूनिशन का इस्तेमाल किया गया. ये जमीन के अंदर तक जाकर विस्फोट करते हैं. इससे मजबूत से मजबूत ठिकानें नष्ट हो जाते हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार हमले के बाद कई  धमाके हुए. आग के गोले पूरे इलाके में फैलते चले गये.  

 

बंकर-बस्टर बमों के हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें रात के समय   बड़े धमाके होते दिखाई दे रहे हैं.. वीडियो में तेज आग और आसमान में उठती लपटें दिख रही हैं. हालांकि ट्रंप ने वीडियो के बारे में खास जानकारी नहीं दी.

 

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वीडियो इस्फहान के गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाये जाने का हो सकता है. इस्फहान शहर के बारे में जान लें कि इस शहर की आबादी लगभग 23 लाख है, इसी शहर में महत्वपूर्ण बद्र एयरबेस स्थित है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही