Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है किअगर Strait of Hormuz को तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका इस क्षेत्र में बड़ा सैन्य हमला कर सकता है
इस क्रम में ट्रंप ने कहा, अमेरिका ईरान में वर्तमान की समझदार सरकार के साथ बातचीत कर रहा है. कहा कि इस दिशा में प्रगति भी हो रही है.
हालांकि, ट्रंप ने धमकाते हुए यह भी कहा कि अगर ईरान कोई समझौता नहीं करेगा और Strait of Hormuz को बंद रखेगा. तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्र, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप को निशाना बना सकता है.
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान को इस तरह की धमकी दी है. इससे पूर्व 10 मार्च को कहा था कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलेगा, तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा.
21 मार्च को ट्रंप ने ईरान को फिर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. कहा था कि अगर तय समय में Strait of Hormuz नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनायेगा.
डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार यह संभावित कार्रवाई उन अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला होगी. जो पिछले कई दशकों में ईरान से जुड़े घटनाक्रमों में शहीद हो गये हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के इस नये बयान से पूरे विश्व में हलचल मच गयी है. विशेषज्ञों के अनुसार यदि Strait of Hormuz में स्थिति नहीं सुधरी और बिगड़ती चली गयी, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों और भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों पर गंभीर रूप से पड़ेगा.
याद करें कि ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव खारिज कर दिया है. यह जानकारी खुद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने दी. उन्होंने बताया कि जंग के बीच मध्यस्थता में लगे देशों से हमें जो संदेश मिले हैं.
इससे साफ है कि अमेरिका बातचीत करने का आग्रह कर रहा है. इस क्रम में ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत का दावा नकारते हुए कहा कि सिर्फ दूसरे देशों के जरिए संदेश भेजे गये हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment