Search

 
 
 

धनबाद में 12वीं पास छात्रों के लिए करियर का महाकुंभ, 23 अप्रैल को फ्री एक्सपर्ट गाइडेंस

23 अप्रैल को धनबाद के धनसार स्थित रेडिएशन ब्लू होटल में शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष पहल की जा रही है. यहां शिक्षा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है
 

Dhanbad : 23 अप्रैल को धनबाद के धनसार स्थित रेडिएशन ब्लू होटल में शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष पहल की जा रही है. यहां शिक्षा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य 12वीं पास कर चुके छात्रों को उनके भविष्य और करियर के लिए सही दिशा प्रदान करना है.

 

आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रेसवार्ता की गई. जिसमें शिक्षा महोत्सव के निदेशक रविंद्र साहू ने बताया कि यह आयोजन छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक अनूठा अवसर है. छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल, कानून (Law) और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ करियर परामर्श-दाताओं से निशुल्क सलाह ले सकेंगे. 

 

शिक्षा महोत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के स्टॉल लगाए जाएंगे. जहां छात्र विभिन्न कोर्स और दाखिला प्रक्रिया की सीधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी है ताकि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक सही और सुरक्षित निर्णय ले सकें. 

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा महोत्सव में छात्र आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इस दौरान उन्होंने सभी 12वीं पास छात्रों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार दिन में कम से कम 1 से 2 घंटे का समय निकालकर इस महोत्सव में अवश्य शामिल हों. विशेषज्ञों से सीधी बातचीत छात्रों को करियर चुनने की उलझन से बाहर निकालकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही