Search

 
 
 

शिक्षा के बिना स्वस्थ, सशक्त व प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं: सुदेश

कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर, गागी, कांके के रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने किया.
 

Ranchi : कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर, गागी, कांके के रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने किया. कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ.

 

इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है. शिक्षा के बिना स्वस्थ, सशक्त एवं प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं है. शिक्षा ही प्रगति और सफलता की वह कुंजी है, जिससे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के द्वार खुलते हैं. एक शिक्षित नागरिक ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है.

 

उन्होंने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है, जिसके कारण गरीब, निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जा रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि शिक्षा को सरल, सुलभ और सर्वसुलभ बनाया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे. यह तभी संभव है जब सरकार के साथ-साथ गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान भी हर वर्ग के लिए अपने द्वार खोलें.

 

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य किशोर महतो ने किया.

 

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत, मो. हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, मनोज महतो, मुखिया फुलमनी नाग, पंचायत समिति सदस्य पूनम टोप्पो, लीलावती देवी, मुखिया रोही देवी, संगीता देवी, पूर्व मुखिया राजेश मुंडा, अजय महतो, वीरेंद्र तिवारी, विष्णु महतो, नरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही