Search

 
 
 

निकाय चुनाव: SP अमित रेनू ने चक्रधरपुर के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा

नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है. इसी के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के पोलिंग बूथों का जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जायजा लिया.
 

Chakradharpur: नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है. इसी के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के पोलिंग बूथों का जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकास मार्ग सहित मतदान से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा.

 

साथ ही उन्होंने मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो. इसे लेकर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ बहमन टूटी, डीएसपी कुमार विनोद, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार एवं अन्य पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही