Search

5 एकड़ अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट, माफियाओं में हड़कंप, पुलिस की सख्त चेतावनी

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के सावनियां पंचायत के मातडीह जंगल क्षेत्र में 5 एकड़ में फैले अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है. नशा माफिया यहां चोरी-छिपे अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे थे. पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्परता से कार्रवाई की है.

 

पश्चिमी सिहभूम जिला एसपी अमित रेनू के निर्देश पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार ने जिला पुलिसबल के साथ मिलकर मातडीह गांव में करीब 5 एकड़ में की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया है. साथ ही जमीन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है.

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस हर साल क्षेत्र में होनेवाले अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाती है. इसके बावजूद कुछ लोग अफीम तस्कर के झांसे में आ जाते है. अफीम तस्कर गांव के भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन पर अफीम की खेती करवाते हैं. जिससे बाद ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

 

इधर एसपी अमित रेनू ने ग्रामीणों से मादक पदार्थों की खेती से बचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अफीम की खेती करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अफीम का खेती करना पूरी तरह प्रतिबंध है अगर इस तरह का कोई कर रहा है तो पुलिस को सूचना दें. उसका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. साथ ही कहा कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा.

 

इधर पुलिस की कार्रवाई से अफीम माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस पहले भी अफीम का फसल नष्ट करवा चुकी है. पुलिस अफीम के खिलाफ व्यापक रूप से छापामारी अभियान चला रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp