Search

 
 
 

गिरिडीह के पीरटांड़ पहुंचा चार हाथियों का झुंड, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत सर्रा गांव से हाथियों का एक झुंड गिरिडीह वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया है. जानकारी के अनुसार, चार हाथियों का यह झुंड, जिसमें एक बच्चा हाथी भी शामिल है, आज सुबह तड़के करीब 4 बजे पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंगिया गांव में देखा गया.
 

Giridih  : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत सर्रा गांव से हाथियों का एक झुंड गिरिडीह वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया है. जानकारी के अनुसार, चार हाथियों का यह झुंड, जिसमें एक बच्चा हाथी भी शामिल है, आज सुबह तड़के करीब 4 बजे पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंगिया गांव में देखा गया. 

 

वर्तमान में हाथियों का झुंड बिशुनपुर (पीरटांड़ थाना क्षेत्र) के टोला धावाटांड़ स्थित जंगल में विचरण कर रहा है. इसको देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है.

 

वन विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि ग्रामीण बेवजह जंगल की ओर न जाएं और रात व अहले सुबह अकेले बाहर निकलने से बचें. विभाग के अनुसार खेतों में फसल नहीं रहने के कारण हाथी भोजन की तलाश में शाम के बाद गांव की ओर आ सकते हैं और घरों पर हमला भी कर सकते हैं.

 

वन विभाग ने यह भी बताया कि हाथियों को सुरक्षित रूप से बिशुनपुर, फतेहपुर, प्रतापपुर और पालगंज के रास्ते आगे बढ़ाने के लिए आज रात ऑपरेशन चलाया जाएगा. साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें, क्योंकि ऐसा करने पर हाथी हिंसक हो सकते हैं.
  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही