Search

 
 
 

झारखंड महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: 7 खिलाड़ियों का U-19 एलीट कैंप के लिए चयन

झारखंड महिला क्रिकेट ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर नया इतिहास बना दिया है. पहली बार राज्य की 7 महिला क्रिकेटरों का चयन बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित झारखंड अंडर (U-19) गर्ल्स एलीट कैंप 2026 के लिए हुआ है.
 
  • BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार झारखंड को मिली इतनी बड़ी भागीदारी
  • अंडर – 19 एलीट ग्रुप के पांचों लीग मैच में झारखंड टीम को मिली थी जीत
  • 25 अप्रैल से एलीट और स्कील कैंप में दम दिखाएंगी खिलाड़ी

Piyush Gautam

Ranchi : झारखंड महिला क्रिकेट ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर नया इतिहास बना दिया है. पहली बार राज्य की 7 महिला क्रिकेटरों का चयन बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित झारखंड अंडर (U-19) गर्ल्स एलीट कैंप 2026 के लिए हुआ है.

 

चयनित खिलाड़ियों में प्रियंका लुथरा, नेहा कुमारी शॉ, भूमिका, गुरलीन कौर, कुमारी पलक, आरुषि और वृष्टि कुमारी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. यह पहली बार है जब झारखंड से इतनी बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए चुना गया है. इससे राज्य में महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर और बेहतर हो रहे खेल ढांचे की झलक मिलती है.

 

झारखंड अंडर (U-19) महिला क्रिकेट टीम की कप्तान प्रियंका लुथरा ने बताया कि फिटनेस कैंप में चार महीने तक लगातार कड़ी मेहनत के बाद यह उपलब्धी हासिल हुई है. इसमें कोच जसकरन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. 25 अप्रैल से बीसीसीआई की ओर से एक महीने का एलीट कैंप का आयोजन होगा. इसके बाद स्कील कैंप आयोजित किया जाएगा. इनमें प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी (ICC) अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा. मेरा लक्ष्य है कि आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करूं. 

 

टॉप 30 रहा टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

कोच जसकरन सिंह ने बताया कि बीसीसीआई महिला अंडर – 19 एलीट ग्रुप के लीग मैच में आयोजित सभी पांच मैचों में झारखंड टीम ने जीत दर्ज की थी. जबकि क्वार्टर फाइनल में 270 रनों का विशाल स्कोर चेज करते हुए आंध्र प्रदेश को हराकर टीम सेमी फाइनल में पहुंची. हालांकि सेमीफानल में महाराष्ट्र की टीम से हार का सामना करना पड़ा लेकिन ओवरऑल टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऑल ओवर इंडिया में टॉप 30 रहा.

 

इसी के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमें एसोसिएशन का लगातार सहयोग मिलता रहा. झारखंड क्रिकेट के लिए यह उपलब्धि न सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि आने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही