Search

 
 
 

Exclusive: रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा 2000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया, भीड़ और भगदड़ से मिलेगी राहत

Ranchi News: होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए सभी जरूरी सहूलियतें एक ही जगह मौजूद होंगी. यहां टिकट काउंटर, स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट्स और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी. इसके बनने से यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 2000 लोगों की क्षमता वाला स्थाई होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा. इसके निर्माण के लिए दिल्ली से आयी राइट्स (RITES) की विशेषज्ञ टीम ने स्टेशन का मुआयना शुरू कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को अगले 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

 एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं 

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए सभी जरूरी सहूलियतें एक ही जगह मौजूद होंगी. यहां टिकट काउंटर, स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट्स और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी. इसके बनने से यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें - 

 

भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा का उद्देश्य

होल्डिंग एरिया का निर्माण त्योहारों या विशेष ट्रेनों के दौरान अचानक बढ़ने वाली भीड़ को सुरक्षित तरीके से संभालने के लिए किया जाता है. इसका मकसद प्लेटफॉर्म को भीड़भाड़ से मुक्त रखना है, ताकि भगदड़ जैसी स्थितियों से बचा जा सके. वर्तमान में भीड़ को संभालने के लिए स्टेशन पर अस्थाई तौर पर एक छोटा होल्डिंग एरिया संचालित किया जा रहा है.

 

नवरत्न कंपनी राइट्स (RITES) तैयार कर रही ब्लूप्रिंट

इस अहम प्रोजेक्ट का जिम्मा रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाली नवरत्न कंपनी राइट्स (RITES) को सौंपा गया है. यह कंपनी मुख्य रूप से रेलवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग का काम करती है. दिल्ली से आयी टीम सर्वे के बाद इसका फाइनल डिजाइन तैयार करेगी, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही