Search

 
 
 

गुमला–छत्तीसगढ़ NH पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर जला ट्रेलर, चालक की मौत

गुमला–छत्तीसगढ़ एनएच पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिलम बाईपास मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिसके बाद वाहन में आग लग गई.
 

Gumla :  गुमला–छत्तीसगढ़ एनएच पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिलम बाईपास मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिसके बाद वाहन में आग लग गई.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसा चालक गंभीर रूप से झुलस गया. जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी.

 

सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल चालक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था और उस पर जेसीबी मशीन लदी हुई थी. प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही