Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाहन चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Koderma: जिले के सतगावां थाना अन्तर्गत माधोपुर पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. ये बरामदगी वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस को इस संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था. इसी दौरान एक सफेद रंग अर्टिगा कार को पुलिस ने पकड़ा. जिसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि कार बासोडीह की ओर से बिहार के नवादा की ओर जा रही थी. पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- काउंसलिंग">https://lagatar.in/lady-station-in-charge-assaulted-zap-10-female-constable-who-went-police-station-counselin/79863/">काउंसलिंग

के लिए थाना गई जैप-10 महिला सिपाही के साथ लेडी थाना प्रभारी ने की मारपीट

गुप्त सूचना पर कार्रवाई में मिली सफलता

इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक सफेद रंग की अर्टिगा कार शराब लेकर बासोडीह की ओर से बिहार के नवादा की ओर जा रही है. पकड़े गये वाहन का नंबर का नंबर BR-21-TMP-01-9620 है. पुलिस ने पकडे गये कार से 10 कार्टून में 204 बोतल शराब बरामद किया है. इस कार्रवाई में एसआई किशोर घोष, ओम सिंह, महबूब आलम, चंदन कुमार, राजकुमार महाराज आदि लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/partial-lockdown-extended-till-june-10-in-jharkhand-restrictions-will-remain-in-force-with-some-relaxation/79855/">झारखंड

में 10 जून तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, कुछ छूट के साथ पाबंदियां रहेंगी लागू

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही