Search

 
 
 

लोक भवन उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने किया भ्रमण

राज्यपाल के निर्देश पर लोक भवन उद्यान आम नागरिकों के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है. उद्यान को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है
 

Ranchi : राज्यपाल के निर्देश पर लोक भवन उद्यान आम नागरिकों के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है. उद्यान को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को कुल 49,124 लोग लोक भवन उद्यान का घूमने आए. वहीं अब तक कुल 1,07,183 लोग लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर चुके हैं. 

 


बता दें कि लोक भवन उद्यान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहता है. हालांकि एक बजे के बाद एंट्री नहीं मिलती है. आम नागरिक लोक भवन के गेट संख्या-2 से जांच कराने के बाद अंदर प्रवेश कर सकते हैं.  

 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उद्यान भ्रमण का आनंद लें, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे. लोक भवन उद्यान का यह आयोजन आम जनता को राजभवन परिसर के प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली से रूबरू कराने की एक सराहनीय पहल मानी जा रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही